नात लिरिक्स

Jaa Meri Laadli Tera Haafiz Khuda Rahe | Bidaai - Rukhsati Nazm

जा मेरी लाडली तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे | बिदाई - रुख़्सती नज़्म

शायर: जसीम अख़्तर नो'मानीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

दस्तूर है ये रस्म-ए-ज़माना है, लाडली !बेटी को घर से बाप के जाना है, लाडली !हाथों में तेरे दामन-ए-सब्र-ओ-रज़ा रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

ख़िदमत में रहना सास-ससुर की तू उम्र-भरख़ुश हो के करना साथ में शौहर के दिन बसरख़ुशियों से मेरी बेटी तेरा घर भरा रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

हर बात मेरी ज़ेहन में रखना सँभाल करतू ख़ुद को रखना बेटी शरी'अत में ढाल करसज्दे में रब के आगे तेरा सर झुका रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

करना न फ़िक्र कोई, ख़ुदा तेरे साथ है'इज़्ज़त हमारी, लख़्त-ए-जिगर ! तेरे हाथ हैतेरा हर इक गुनाह से दामन बचा रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

सुन्नत रसूल-ए-पाक की होती है अब अदाकरता है ये जसीम यही रब से अब दु'आफूले-फले ये बाग़, ये गुलशन हरा रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

माँ-बाप की हमेशा तेरे संग दु'आ रहेजा मेरी, लाडली ! तेरा हाफ़िज़ ख़ुदा रहे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।