नात लिरिक्स

Hum Ko Apni Jaan Se Pyara Ye Hindustan Hai | Aye Watan Tere Liye Jaan Aur Dil Qurban Hai

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान है | ऐ वतन तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

शायर: मुफ़्ती ज़ियाउद्दीन ज़िया क़ासमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

मुंबई है जिस की आँखें और दिल्ली जिस का दिलज़ुल्फ़ कलकत्ता है जिस की, लखनऊ जिस का है तिलइस के हर इक शहर की अपनी अलग पहचान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

वादी-ए-कश्मीर है इस देश में जन्नत-निशाँदेश की मिट्टी उगलती है सदा सोना यहाँइस मुबारक सर-ज़मीं पर फ़ज़्ल-ए-रब हर आन हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

ताज-महल जिस देश में मौजूद दिल्ली का क़िला'आज भी अस्लाफ़ की यादों का है इक सिलसिलासारे 'आलम में निराली इस वतन की शान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

इस की आज़ादी के नग़्मे गूँजते हैं चार-सूदेश की मिट्टी में शामिल है शहीदों का लहूशेर हर बच्चा इस का या'नी टीपू सुल्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, 'ईसाई सब का है प्यारा चमनये शहीदों ने कहा है चूम कर दार-ओ-रसनहम न समझेंगे अगर ये बात तो नुक्सान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

फूलता-फलता रहे हर दम चमन अपना, ज़िया !शाद हो, आबाद हो दुनिया में ये भारत सदाहो तिरंगा सब से ऊँचा बस यही अरमान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

हम को अपनी जान से प्यारा ये हिन्दुस्तान हैऐ वतन ! तेरे लिए जाँ और दिल क़ुर्बान है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।