नात लिरिक्स

Hind Ke Waliyon Mein Hai Aala Rutba Mere Khwaja Ka

हिन्द के वलियों में है आला रुत्बा मेरे ख़्वाजा का

नात ख़्वान: अमीर हम्ज़ा रज़वी ख़लीलाबादीशायर: अमीर हम्ज़ा रज़वी ख़लीलाबादीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हिन्द के वलियों में है आ'ला रुत्बा मेरे ख़्वाजा काहूर-ओ-मलाइक भी करते हैं चर्चा मेरे ख़्वाजा का

मेरे नबी के दामन-ए-रहमत की पैमाइश बाद में करजा कर पहले देख ले, नज्दी ! कासा मेरे ख़्वाजा का

हाकिम-ए-दौराँ से ये कह दो हद में रहे अपनी वर्नानक़्शा बदल देगा भारत का शैदा मेरे ख़्वाजा का

सारा ज़माना मिल कर उस को नीचे गिरा दे, ना-मुमकिन !डाल के रखा है जो गले में पट्टा मेरे ख़्वाजा का

ज़ाहिर में हो कोई हाकिम लेकिन कुछ भी फ़र्क़ नहींहिन्द में फ़ज़्ल-ए-रब से चलेगा सिक्का मेरे ख़्वाजा का

कामयाबी तेरे क़दम को चूमेगी, हम्ज़ा ! बढ़ करशान से गर तुम पकड़े रहोगे उस्वा मेरे ख़्वाजा का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।