नात लिरिक्स

Hamara Hai Hamara Hai Ye Hindustan Hamara Hai

हमारा है हमारा है ये हिन्दुस्ताँ हमारा है

शायर: शबाना समीनउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हिन्दुस्तान ! हिन्दुस्तान !हिन्दुस्तान ! हिन्दुस्तान !

बहुत दिलकश, बड़ा ही ख़ुश-नुमा हर इक नज़ारा हैख़ुदा ने इस ज़मीं पे गोया जन्नत को उतारा हैज़मीन-ए-हिन्द है ये, जान-ओ-दिल को इस पे वारा हैलहू दे कर इसे सींचा है और इस को निखारा हैवतन का ज़र्रा ज़र्रा जान-ओ-दिल से हम को प्यारा है

हमारा है, हमारा है, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैहमें है फ़ख़्र हम हिन्दी हैं, हिन्दुस्ताँ हमारा है

ये हिन्दू के लिए माता है, इस को महान कहते हैंमुसलमाँ जुज़-ए-ईमाँ और अपनी जान कहते हैंये सिख का दिल है, 'ईसाई भी अपना मान कहते हैंइसी चाहत भरी मिट्टी को हिन्दुस्तान कहते हैंमोहब्बत का निशाँ हिन्दुस्ताँ दिल ने पुकारा है

हमारा है, हमारा है, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैहमें है फ़ख़्र हम हिन्दी हैं, हिन्दुस्ताँ हमारा है

नदी-नाले, हसीं झरने हैं और ऊँचा हिमाला हैयहाँ का गोशा गोशा इक अनोखी शान वाला हैबुलंदी पर जो लहराता है वो परचम निराला हैये 'अज़मत का निशाँ अपना तिरंगा सब से आ'ला हैहमारा फ़ख़्र है, अरमान है, आँखों का तारा है

हमारा है, हमारा है, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैहमें है फ़ख़्र हम हिन्दी हैं, हिन्दुस्ताँ हमारा है

मुख़ालिफ़ से कहो खुल के वो कर ले जो भी करना हैयहीं पैदा हुए हैं हम, यहीं पे हम को मरना हैरगों में ख़ून-ए-ईमानी है फिर क्या हम को डरना हैहै जब तक जान बाक़ी हक़ की ख़ातिर हम को लड़ना हैवतन पे आँच भी आए हमें ये कब गवारा है

हमारा है, हमारा है, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैहमें है फ़ख़्र हम हिन्दी हैं, हिन्दुस्ताँ हमारा है

फ़ज़ाओं में, हवाओं में यहाँ चाहत ही चाहत हैन दुनिया में कहीं पाओगे ऐसी इस में राहत हैलुटा दें जान-ओ-तन, इस ख़ाक से ऐसी मोहब्बत हैसमीं के दिल की हर धड़कन में उल्फ़त है, 'अक़ीदत हैहमारा हिन्द ही सारे जहाँ में सब से प्यारा है

हमारा है, हमारा है, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैहमें है फ़ख़्र हम हिन्दी हैं, हिन्दुस्ताँ हमारा है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।