नात लिरिक्स

Hai Qaul-e-Muhammad Qaul-e-Khuda Farman Na Badla Jayega

है क़ौल-ए-मुहम्मद क़ौल-ए-ख़ुदा फ़रमान न बदला जाएगा

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

है क़ौल-ए-मुहम्मद क़ौल-ए-ख़ुदा, फ़रमान न बदला जाएगाबदलेगा ज़माना लाख मगर क़ुरआन न बदला जाएगा

शाहों को बदलते देखा है, शाहीं को बदलते देख लियाइस्लाम की कश्ती का लेकिन सुल्तान न बदला जाएगा

सर लाख उठाएगा ज़ालिम, होगी न फ़तह हरगिज़ हासिलहक़ वाले रहेंगे हक़ पे सदा, ईमान न बदला जाएगा

सब दुनिया होगी फ़ौत इक दिन, आएगी मौत को मौत इक दिनक़ानून अटल है क़ुदरत का, इक आन न बदला जाएगा

आज़ाद ! ये कह दो दुनिया से, जब तक ये मुसलमाँ ज़िंदा हैंइस्लाम की ज़ेब-ओ-ज़ीनत का सामान न बदला जाएगा

नशीद-ख़्वाँ:हाफ़िज़ मुनीर अहमद

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।