नात लिरिक्स

Habeeb-e-Khuda ! Lo Salaam Ab Hamaara

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

नात ख़्वान: ज़ाहिद नाज़ाँ और ओवैस ज़ाहिद नाज़ाँशायर: शम्स वारसी और ज़ाहिद नाज़ाँउपलब्ध: हिंदी

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

जुदा आप से रह के मुश्किल है जीनाये हसरत है दिल में कि देखें मदीनाइधर भी हो, आक़ा ! करम का इशाराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

मुसीबत हमारे सरों पे खड़ी हैकरम कर दो, आक़ा ! करम की घड़ी हैग़ुलामों ने रो रो के तुम को पुकाराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

गुनाहों से शर्मिंदा सर को झुकाएसभी उम्मती आस तुम से लगाएकरम हम पे कर दो, करम अब ख़ुदा-राहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

हवाएँ मुख़ालिफ़ हैं, आक़ा ! बचा लोहमें काली कमली में, आक़ा ! छुपा लोग़रीबों का कोई नहीं है सहाराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

परेशान दिल है, करम की नज़र होदु'आओं में, आक़ा ! हमारी असर होयही कह रहा है हर इक ग़म का माराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

दो, शुहदा-ए-कर्बल के प्यासों का सदक़ाहमें दे दो प्यारे नवासों का सदक़ा'अली, फ़ातिमा का 'अता हो उताराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

बदलते नहीं हैं ये हालात, आक़ा !मुसीबत से कटते हैं दिन-रात, आक़ा !ये कहता है, सरकार ! मँगता तुम्हाराहबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमारा

हबीब-ए-ख़ुदा ! लो सलाम अब हमाराशह-ए-अम्बिया ! लो सलाम अब हमारा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।