नात लिरिक्स

Fakhr-e-Kul Wali-e-Kaunain Ka Sadqa De De

फ़ख़्र-ए-कुल वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

नात ख़्वान: सय्यिद हस्सानुल्लाह हुसैनीशायर: जुनैद क़ासमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे देमेरे मौला ! मुझे हसनैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

न हों मोहताज ज़माने में किसी के, मौला !हम को शहज़ादी-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

मैं ने माना मैं गुनाहों में घिरा हूँ लेकिनउन के क़दमैन शरीफ़ैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

हो 'अता हाज़िरी तयबा से नजफ़ कर्ब-ओ-बलाबंदा-नाचीज़ को हरमैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

मेरे सिद्दीक़-ओ-'उमर, 'उस्माँ 'अली और हसनहुस्न वालों के हसीं नैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

ये जुनैद आस लिए आया है दर पर, मौला !नाज़ के पाले करीमैन का सदक़ा दे दे

फ़ख़्र-ए-कुल, वाली-ए-कौनैन का सदक़ा दे दे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।