नात लिरिक्स

Dil Ye Kehta Hai Ki Ab Had Se Guzar Jaunga

दिल ये कहता है कि अब हद से गुज़र जाऊँगा

नात ख़्वान: अश्फ़ाक़ बहराइचीशायर: अश्फ़ाक़ बहराइचीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल ये कहता है कि अब हद से गुज़र जाऊँगाअब के तयबा नहीं जाऊँगा तो मर जाऊँगा

हश्र के रोज़ भला और किधर जाऊँगामेरे सरकार जिधर होंगे उधर जाऊँगा

तेरा बंदा हूँ, बुरा हूँ या भला जैसा भीतेरा दर छोड़ के बतला मैं किधर जाऊँगा

देखना तुम भी, फ़रिश्तो ! मेरी हालत उस दिनख़ूब इतराऊँगा जब उन के नगर जाऊँगा

ख़ाक-ए-तयबा से लिपट जाऊँगा मैं जाते हीफिर मुझे भी नहीं मा'लूम किधर जाऊँगा

अपने आक़ा से सुकूनत की इजाज़त ले करमैं भी, अश्फ़ाक़ ! मदीने में ठहर जाऊँगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।