नात लिरिक्स

Dil Mein Kisi Ko Aur Basaya Na Jaega

दिल में किसी को और बसाया न जाएगा

शायर: पीर नसीरुद्दीन नसीरउपलब्ध: हिंदी

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

वो खुद ही जान लेंगे, बताया न जाएगाहम से तो अपना हाल सुनाया न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

हम को जज़ा मिलेगी मुह़म्मद से इश्क़ कीदोज़ख के आस पास भी लाया न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

कहते थे ये बिलाल तशद्दुद पे कुफ्र केइश्क़-ए-नबी तो दिल से निकाला न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

दोज़ख में मैं तो क्या ! मेरा साया न जाएगाक्यूं के रसूले-पाक से देखा न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

रोशन रहेगा दाग़े-फ़िराक़े-शहे-उममये वो चराग़ है जो बुझाया न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

मानेगा उन की बात ख़ुदा हश्र में नसीरबिन मुस्तफ़ा, ख़ुदा को मनाया न जाएगा

दिल में किसी को और बसाया न जाएगाज़िक्रे-रसूले-पाक भुलाया न जाएगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।