नात लिरिक्स

Chain Tum Se Qarar Tum Se Hai | Zindagi Ki Bahaar Tum Se Hai

चैन तुम से क़रार तुम से है | ज़िंदगी की बहार तुम से है

नात ख़्वान: शफ़ीउल्लाह ख़ानशायर: मौलाना अब्दुल क़दीर सिद्दीक़ी हसरतउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

चैन तुम से, क़रार तुम से हैज़िंदगी की बहार तुम से है

लाज रखना कि मैं तुम्हारा हूँमेरी जीत और हार तुम से है

यूँ तो दुनिया में हैं हज़ारों हसींक्या करूँ मुझ को प्यार तुम से है

बे-वसीलों के तुम वसीला होफ़ज़्ल-ए-परवरदिगार तुम से है

क्या करूँ ले के सारी दुनिया कोमेरे दिल का क़रार तुम से है

'इश्क़ बे-इख़्तियार होता है'इश्क़ बे-इख़्तियार तुम से है

या हबीबी मुहम्मद-ए-'अरबी !मेरा बाग़-ओ-बहार तुम से है

हुस्न-ए-महबूब क़ाइम-ओ-दाइम'इश्क़ भी पाएदार तुम से है

हुस्न ने 'इश्क़ को है भड़कायादिल मेरा शो'ला-बार तुम से है

या मुहम्मद ! उमीदवार-ए-करमहसरत-ए-ख़ाकसार तुम से है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।