नात लिरिक्स

Bandon Pe Khas Abr-e-Baharan Phir Aa Gaya | Rahmat Liye Hue Mah-e-Ramzan Phir Aa Gaya

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गया | रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

नात ख़्वान: Hasnain Raza Attariशायर: अल्लामा सलमान रज़ा फ़रीदी मिस्बाहीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

माह-ए-रमज़ान ! माह-ए-ग़ुफ़रान !रमज़ान ! रमज़ान ! रमज़ान !

रमज़ान-उल-करीम ! रमज़ान-उल-करीम !रमज़ान-उल-करीम ! रमज़ान-उल-करीम !

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

है जिस की तर्बियत से दिल-ओ-रूह का निखारमिल्लत का वो मु'अल्लिम-ए-ज़ीशाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

चश्म-ए-तलब में अश्क-ए-नदामत सजाएँ हमलोगो ! हमारे 'अफ़्व का सामाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

ए'लान-ए-मग़्फ़िरत है गुनहगार के लिएबख़्शिश के साथ क़ासिद-ए-रहमाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

दिल के बुझे चराग़ भी जिस से चमक उठेहम सब के घर वो दौर-ए-चराग़ाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

जन्नत के दर खुले हैं तो दोज़ख़ हुई है बंदमुज़्दा हो, 'आसियो ! मह-ए-ग़ुफ़राँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

एहसान इस ने पहले भी हम पर किए बहुतइस बार भी ये करने को एहसाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

उतरा है इस महीने में अल्लाह का कलामचमकाने हम को, जल्वा-ए-क़ुरआँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

तू भी, फ़रीदी ! अपने गुनाहों का कर 'इलाजख़ुश हो कि सारे दर्द का दरमाँ फिर आ गया

रहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

बंदों पे ख़ास अब्र-ए-बहाराँ फिर आ गयारहमत लिए हुए मह-ए-रमज़ाँ फिर आ गया

रमज़ान-उल-करीम ! रमज़ान-उल-करीम !रमज़ान-उल-करीम ! रमज़ान-उल-करीम !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।