मैं आऊं मदीने, मेरी औक़ात नहीं हैगर आप बुलालें तो बड़ी बात नहीं है
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
जिस वक़्त मैं चौखट पे झुका दूंगा सर अपनाक़दमों में पड़ा मेरा वो सर कैसा लगेगा
बड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगाबड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगा
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
क़िस्मत से जो आ जाएं मेरे घर में शहे-दींमैं कैसा लगूंगा, मेरा घर कैसा लगेगा
बड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगाबड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगा
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
ख़्वाब में एक बार जो देखूं तेरा चेहरातेरा वो रुए-रश्के-क़मर कैसा लगेगा
बड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगाबड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगा
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
मैं हाल-ए-दिल आक़ा को जो रो रो के सुनाऊंमिल जाएगी आक़ा की नज़र कैसा लगेगा
बड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगाबड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगा
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
मेरे सरकार से इनआम को आया है बुलावाऐसी जो मिले मुझ को ख़बर कैसा लगेगा
बड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगाबड़ा अच्छा लगेगा, बड़ा प्यारा लगेगा
बांधूं जो मदीने का सफर कैसा लगेगाजो सामने आक़ा का हो दर कैसा लगेगा
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।