नात लिरिक्स

Aye Pyare Watan Teri Dharti Ko Sajaenge | Meri Jaan Mere Dil Ki Dhadkan Hindustan

ऐ प्यारे वतन तेरी धरती को सजाएँगे | मेरी जाँ मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँ

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ प्यारे वतन ! तेरी धरती को सजाएँगेहर सिम्त मोहब्बत के हम फूल खिलाएँगे

मेरी जाँ, मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँसलामत रहे तेरा गुलशन हिन्दुस्ताँ

माथे पे तेरे लाली, गोदी में हरियालीनिखरे तेरे गुलशन का पत्ता डाली-डालीधरती तेरी धन उगले, ज़रख़ेज़ हो हर बालीहर आँख में जुगनू हो, हर घर में हो ख़ुशहालीसर-मस्त हवाओं में, ख़ुश-रंग फ़ज़ाओं मेंसब मिल कर गाएँगे उल्फ़त की छाओं में

मेरी जाँ, मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँसलामत रहे तेरा गुलशन हिन्दुस्ताँ

एक जोहद-ए-मुसलसल का है क़िस्सा-ए-ला-फ़ानीदोहराते रहेंगे हम पुर्खों की वो क़ुर्बानीझुकने नहीं देंगे हम परचम कभी भारत कारक्खेंगे भरम अपने आबा की रिवायत का

तेरा 'इश्क़ लहू में रवाँ है, मेरी जाँ तुझ पे क़ुर्बां हैअस्लाफ़ की उम्मीदों का ख़ुश-रंग गुलिस्ताँ है

वो औज मिले तुझ को जिस पर न ज़वाल आएऊँचाई से भी ऊँचा परचम तेरा लहराएहम फ़स्ल-ए-बहार-ए-नौ से तुझ को सजाएँगेज़र्रों को तेरे मिस्ल-ए-ख़ुर्शीद बनाएँगेहिन्दू हो कि मुस्लिम हो, सिख हो या कि 'ईसाईसब मिल के बढ़ाएँगे इस देश की रा'नाई

मेरी जाँ, मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँसलामत रहे तेरा गुलशन हिन्दुस्ताँ

तेरी सुब्ह दरख़्शाँ है, तेरी शाम में है जादूसाँसों में महकती है मिट्टी की तेरी ख़ुश्बूचर्चे हैं ज़माने में तहज़ीब-ओ-उख़ुव्वत केदुनिया को सिखाए हैं आदाब मोहब्बत केजग भर में अलग अपनी पहचान तू रखता हैरहते हों कहीं दिल में भारत ही धड़कता है

मेरी जाँ, मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँसलामत रहे तेरा गुलशन हिन्दुस्ताँ

ऐ प्यारे वतन ! तेरी धरती को सजाएँगेहर सिम्त मोहब्बत के हम फूल खिलाएँगे

मेरी जाँ, मेरे दिल की धड़कन हिन्दुस्ताँसलामत रहे तेरा गुलशन हिन्दुस्ताँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।