नात लिरिक्स

Aye Mere Desh Mera Fakhr Meri Shaan Hai Tu

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तू

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

हम में गांधी भी हैं, नेहरू भी हैं, आज़ाद भी हैंचाँद बीबी भी, भगत सिंग भी, परशाद भी हैंपहले दस्तूर लिखा, साहिब-ए-जमहूर हुएसारी दुनिया में इसी वास्ते मशहूर हुए

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

मेरी हर साँस में खेतों के तेरे ख़ुश्बू हैमेरी धड़कन में तिरंगे का तेरे जादू हैतू है गर शम'अ तो हम सब तेरे परवाने हैंतू है मय-ख़ाना तो हम सब तेरे पैमाने हैं

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

माँ की है गोद तू, महबूब का आँचल तू हैभाई की आन है और बाप सा बादल तू हैदिल कहीं और झुके ऐसी ज़मीं कोई नहींसारी दुनिया में तेरे जैसा हसीं कोई नहीं

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

फ़ौज के वास्ते सरहद ही दुल्हन होती हैधूल माथे का तिलक, मिट्टी कफ़न होती हैदर ख़ुदा हम पे तरक़्क़ी के कई खोला हैसच है हर बार शहीदों का लहू बोला है

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

बर्फ़-ज़ारों पे, चनारों की दु'आ बस्ती हैरेग-ज़ारों में हवाओं की 'अजब मस्ती हैरुत बहारों की रहे, फूल तबस्सुम के खिलेंया'नी पहले की तरह लोग मोहब्बत से मिलें

ऐ मेरे देश मेरा फ़ख़्र मेरी शान है तूतुझ पे क़ुर्बान मेरी जान, मेरी जान है तू

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।