नात लिरिक्स

Ata Kar Aye Khuda Sadqa Ali Zahra Ki Shadi Ka

अता कर ऐ ख़ुदा सदक़ा अली ज़हरा की शादी का

शायर: अक़ील रज़ा सिद्दीक़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

'अता कर, ऐ ख़ुदा ! सदक़ा 'अली-ज़हरा की शादी कारहे इस शादी पर साया 'अली-ज़हरा की शादी का

जो रिश्ता होने वाला है, वो जन्नत तक रहे क़ाएमतुझे है वास्ता, मौला ! 'अली-ज़हरा की शादी का

मुबारक हो मुबारक हो तुम्हें, दूल्हा ! मुबारक होतुम्हारी शादी में चर्चा 'अली-ज़हरा की शादी का

नज़र आते हैं जो चारों तरफ़ सय्यिद ज़माने मेंबताओ सदक़ा है किस का ? 'अली-ज़हरा की शादी का

दु'आएँ दे रही हैं हूरें जन्नत से, ऐ सिद्दीक़ी !किया जब तज़्किरा मौला 'अली-ज़हरा की शादी का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।