नात लिरिक्स

Alvida Aye Mah-e-Ramzan Teri Azmat Ko Salam

अलविदा ऐ माह-ए-रमज़ाँ तेरी अज़मत को सलाम

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलामअलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलाम

तू जो आया साथ लाया आसमाँ से रहमतेंतेरे सदक़े जो मिली हर एक ने'मत को सलाम

अलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलाम

इस महीने में मिला है हम को क़ुरआन-ए-'अज़ीमइस महीने के सभी लम्हात-ए-रहमत को सलाम

अलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलाम

फ़त्ह-ए-मक्का बीस रमज़ान-उल-मुबारक को मिलीफ़ातेह-ए-मक्का के चेहरों की मसर्रत को सलाम

अलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलाम

रोज़ा रख कर आटा पीसे, हाथों में छाले पड़ेफ़ातिमा ज़हरा की पाक़ीज़ा मशक़्क़त को सलाम

अलविदा', ऐ माह-ए-रमज़ाँ ! तेरी 'अज़मत को सलाम

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।