नात लिरिक्स

Allah Muaf Kar De

अल्लाह मुआफ़ कर दे

शायर: शब्बीर अबू तालिबउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह ! मु'आफ़ कर देमौला ! तू मु'आफ़ कर दे

जब मुश्किलों ने घेरा, तू ने बचा लिया हैदुनिया ने जब गिराया, तू ने उठा लिया हैमेरे करीम ! मुझ को यूँ ही सँभाल रखनाबिगड़ा जो काम मेरा, तू ने बना दिया है

अल्लाह ! मु'आफ़ कर देमौला ! तू मु'आफ़ कर दे

'इस्याँ का शोर हर पल, दिन-रात है मुसलसलमुझ को बचा ले, मौला ! मेरे सामने है दलदलरस्ता न कोई रहबर, हामी न कोई यावरप्यासा हूँ भेज दे अब तू रहमतों के बादल

अल्लाह ! मु'आफ़ कर देमौला ! तू मु'आफ़ कर दे

रमज़ान का वसीला, झोली को मेरी भर देजो हों मुरादें मेरी, तू सब को पूरी कर देशब्बीर तेरे दर पे बन के सवाली आयाकर दरगुज़र ख़ताएँ, तौबा क़ुबूल कर दे

अल्लाह ! मु'आफ़ कर देमौला ! तू मु'आफ़ कर दे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।