नात लिरिक्स

Allah Hoo Allah Hoo Allah Hoo | Ye Zameen Jab Na Thi Ye Jahan Jab Na Tha

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू | ये ज़मीं जब न थी ये जहाँ जब न था

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तेरे ही नाम से हर इब्तिदा हैतेरे ही नाम तक हर इंतिहा हैतेरी हम्द-ओ-सना अल-हम्दु-लिल्लाहकि तू मेरे मुहम्मद का ख़ुदा है

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हूअल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू

ये ज़मीं जब न थी, ये जहाँ जब न थाचाँद सूरज न थे, आसमाँ जब न थाराज़-ए-हक़ भी किसी पर 'अयाँ जब न थाजब न था कुछ यहाँ, था मगर तू ही तू

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हूअल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू

पहुँचे मे'राज में 'अर्श तक मुस्तफ़ाजब न मा'बूद बंदे में पर्दा रहातब मलाइक ने हज़रत से झुक कर कहासारी मख़्लूक़ में हक़-नुमा तू ही तू

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हूअल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू

डाली डाली तेरी तख़्लीक़ के गुन गाती हैपत्ता पत्ता यही कहता है कि मा'बूद है तू

ख़ालिक़-ए-कुल है तू इस में क्या गुफ़्तुगूसारे 'आलम को है तेरी ही जुस्तुजूतेरी जल्वा-गरी है 'अयाँ चार-सूला-शरीका-लहू मालिक-उल-मुल्क तू

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हूअल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू

ला-इलाहा तेरी शान, या वहदहू !तू ख़्याल-ओ-तजस्सुस तू ही आरज़ूआँख की रौशनी दिल की आवाज़ तूथा भी तू, है भी तू, होगा भी तू ही तू

अल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हूअल्लाह हू अल्लाह हू अल्लाह हू

नशीद-ख़्वाँ:उस्ताद नुसरत फ़तेह अली ख़ानसिब्तैन हैदर

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।