नात लिरिक्स

Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-ul-Azam Dastageer | Al Madad Peeran-e-Peer Ghaus-e-Azam Dastageer

अल-मदद पीरान-ए-पीर ग़ौस-उल-आज़म दस्तगीर

नात ख़्वान: अज़ीम नाज़ाशायर: सैफ़ क़ादरी इलाहाबादीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

रुत्बा ये विलायत में क्या ग़ौस ने पाया हैअल्लाह ने वलियों का सरदार बनाया हैहै दस्त-ए-'अली सर पर, हसनैन का साया हैमेरे ग़ौस की ठोकर ने मुर्दों को जिलाया है

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

लाखों ने उसी दर से तक़दीर बना ली हैबग़दादी सँवरिया की हर बात निराली हैडूबी हुई कश्ती भी दरिया से निकाली हैये नाम अदब से लो, ये नाम जलाली है

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

हर फ़िक्र से तुम हो कर आज़ाद चले जाओले कर के लबों पर तुम फ़रियाद चले जाओमिलना है अगर तुम को वलियों के शहंशा सेख़्वाजा से इजाज़त लो, बग़दाद चले जाओ

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

ग़ौर कीजे कि निगाह-ए-ग़ौस का क्या हाल हैहै क़ुतुब कोई, वली कोई, कोई अब्दाल हैदूर है जो ग़ौस से, बद-बख़्त है, बद-हाल हैजो दीवाना ग़ौस का है सब में बे-मिसाल हैदीन में ख़ुश-हाल है, दुनिया में माला-माल है

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

मिलने को शमा' से ये परवाना तड़पता हैक़िस्मत के अँधेरों में दिन-रात भटकता हैइस 'इश्क़-ए-हक़ीक़ी में इतना तो असर आएजब बंद करूँ आँखें, बग़दाद नज़र आए

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

अंदाज़ बयाँ उन का हम कर नहीं पाएँगेअजमेर से हो कर हम बग़दाद को जाएँगेजब आए बला हम पर, हम उन को बुलाएँगेतुम दिल से सदा तो दो, वो हाथ बढ़ाएँगे

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

या ग़ौस ! करम कर दो, या ग़ौस ! करम कर दोवो दीन की दौलत से दामन को मेरे भर दोबस इतनी गुज़ारिश है, बस एक नज़र कर दोबग़दाद की गलियों में छोटा सा मुझे घर दो

अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !अल-मदद, पीरान-ए-पीर ! ग़ौस-उल-आ'ज़म दस्त-गीर !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।