नात लिरिक्स

Aasra Mere Dil Ka La Ilaha Illallah

आसरा मेरे दिल का ला इलाहा इल्लल्लाह

शायर: नसीम फ़तेहपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आसरा मेरे दिल का ला इलाहा इल्लल्लाह'अर्श पे लिखा देखा ला इलाहा इल्लल्लाह

कितनी मीठी बातें थी आप की ख़ुदा जानेपत्थरों ने पढ़ डाला ला इलाहा इल्लल्लाह

दुश्मनों ने डाली है धूल हर घड़ी लेकिनचाँद की तरह चमका ला इलाहा इल्लल्लाह

छुट रही हो जब दुनिया, रो रहे हों घर वालेलब पे हो, मेरे मौला ! ला इलाहा इल्लल्लाह

काइनात-ए-'आलम में जब भी तोला जाएगासब से भारी निकलेगा ला इलाहा इल्लल्लाह

चाहे दम निकल जाए, ये बिलाल कहते थेमेरे मुँह से निकलेगा ला इलाहा इल्लल्लाह

कितने इंक़िलाब आए, ऐ नसीम ! दुनिया मेंआज तक नहीं बदला ला इलाहा इल्लल्लाह

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।