आँखों में नूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
अर्श का ज़ीना नज़र आ गयाजिस को मदीना नज़र आ गया
दिल में सुरूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
आँखों में नूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
का'बा देखा तो चलो गुम्बदे-ख़ज़रा देखोजिन की मर्ज़ी से हरम बन गया क़िब्ला देखोहै शिफ़ाख़ाना-ए-रेहमत में दवा बख्शीश कीतुम को 'जाऊका' बुलाता है मदीना देखो
मुक़द्दर वो चमका गया हैजिस ने मदीना देखा है
आँखों में नूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
गुल भी देखे हो अनादिल भी बहुत देखे होचहचहाता है यहाँ बुलबुले-सिदरा देखोबन गए आक़ा, यहाँ जिस ने गुलामी मांगीहै तलब क़तरे की, मिल जाता है दरिया देखो
सब कुछ उसे मिल गया हैजिस ने मदीना देखा है
आँखों में नूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
मांगी जाएगी जभी माँ की सनद महशर मेंमैं तो रज़वी हूँ ये कह दूंगा कि शजरा देखोरम्ज़ 'ला उक्सि़मु' आएगा समझ में फ़ैज़ीआला हज़रत की निगाहो से मदीना देखो
अहमद रज़ा ने कहा हैजिस ने मदीना देखा है
आँखों में नूर आ गया हैजिस ने मदीना देखा है
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।