नात लिरिक्स

Aankhon Mein Madine Ki Tasweer Nirali Hai

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली है

उपलब्ध: हिंदी

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

दीवाना मदीने का आज़ाद है दोज़ख़ सेपैरों में गुलामों के ज़ंजीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

सरकार के क़दमों की आहट है तेरे दिल मेंऐ ख़ुल्दे-बरी ! तेरी तक़दीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

ताबिंदा नज़र आई जो मोहरे-नबुव्वत मेंनक़्क़ाशे-अज़ल की वो तहरीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

ये रब की अता से तो कौनैन है मुठ्ठी मेंसरकारे-दो-आलम की जागीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

जिस ख्वाब में आते हैं सरकार मदीने केउस ख्वाबे-मुक़द्दस की ताबीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

अक़्सा की इमामत का सेहरा है सजा सर परमे'राज के दूल्हा की तौक़ीर निराली है

आँखों में मदीने की तस्वीर निराली हैऐ माहे-अरब ! तेरी तन्वीर निराली है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।