उर्दू शायरी · ग़ज़ल

wasf suraj hai raushni kya hai

वस्फ़ सूरज है रौशनी क्या है

وصف سورج ہے روشنی کیا ہے

शायर: Saba Azeez6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

वस्फ़ सूरज है रौशनी क्या है
तू अगर है तो ज़िंदगी क्या है

ख़ुद से तेरी ही गुफ़्तुगू है मियाँ
ज़िक्र तेरा है शाइ'री क्या है

कौन जाने कि ये मिरी दुनिया
मेरे बारे में सोचती क्या है

तेरा आना है और जाना है
गुफ़्तुगू क्या है ख़ामुशी क्या है

ख़्वाब में भी उसे न छू पाए
हम से पूछो कि बेबसी क्या है

उस के लहजे से सर निकलते हैं
साज़ क्या है ये बाँसुरी क्या है