उर्दू शायरी · ग़ज़ल

un ke nazdik naKHuda kya hai

उन के नज़दीक नाख़ुदा क्या है

ان کے نزدیک ناخدا کیا ہے

शायर: A G Josh5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उन के नज़दीक नाख़ुदा क्या है
जो समझते हैं ये ख़ुदा क्या है

बे-ख़ुदी में हैं सज्दा-हा-ए-नियाज़
ये नहीं जानते ख़ुदा क्या है

सज्दे पा-ए-सनम पे करते हैं
हम नहीं जानते ख़ुदा क्या है

जिस ने उन सा हसीन ख़ल्क़ किया
'अक़्ल हैराँ है वो ख़ुदा क्या है

कर दिया मुब्तला-ए-‘इश्क़-ए-बुताँ
देखें अब मर्ज़ी-ए-ख़ुदा क्या है