उर्दू शायरी · ग़ज़ल

teri aankhen baDi si pyari hain

तेरी आँखें बड़ी सी प्यारी हैं

تیری آنکھیں بڑی سی پیاری ہیں

शायर: Taban Abdul Hai5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तेरी आँखें बड़ी सी प्यारी हैं
उन के फिर देखने की वारी हैं

गालियाँ तीं जो दे गया था मुझे
मुझ को अब तक वो यादगारी हैं

आतिश-ए-इश्क़ में जो जल न मरें
इश्क़ के फ़न में वो अनारी हैं

रात जागा है पी शराब कहीं
तेरी आँखें निपट ख़ुमारी हैं

तुम से कहता है जान सच 'ताबाँ'
झूटी बातें सभी तुम्हारी हैं