उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tanz ke tir meri samt chalate kyun ho

तंज़ के तीर मिरी सम्त चलाते क्यूँ हो

طنز کے تیر مری سمت چلاتے کیوں ہو

शायर: Laiq Aajiz6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तंज़ के तीर मिरी सम्त चलाते क्यूँ हो
तुम अगर दोस्त हो तो दिल को दिखाते क्यूँ हो

देख ले ये भी ज़माना कि हो तुम कितने अमीर
अपनी पलकों के नगीने को छुपाते क्यूँ हो

ऐ मिरे पाँव के छालो मिरे हम-राह रहो
इम्तिहाँ सख़्त है तुम छोड़ के जाते क्यूँ हो

तिश्नगी से मिरी बरसों की शनासाई है
बीच में नहर की दीवार उठाते क्यूँ हो

मेरी तारीक शबों में है उजाला इन से
चाँद से ज़ख़्मों पे मरहम ये लगाते क्यूँ हो

उस से जब अहद-ए-वफ़ा कर ही लिया है 'आजिज़'
बे-वफ़ा कह के उसे अश्क बहाते क्यूँ हो