उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tamam phul se chehron ki surKHiyan uD jaen

तमाम फूल से चेहरों की सुर्ख़ियाँ उड़ जाएँ

تمام پھول سے چہروں کی سرخیاں اڑ جائیں

शायर: Raees Ansari4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तमाम फूल से चेहरों की सुर्ख़ियाँ उड़ जाएँ
अगर चमन से ये ख़ुश-रंग तितलियाँ उड़ जाएँ

वो बेवफ़ा भी है मग़रूर भी है पत्थर भी
उसे तराशने बैठूँ तो छेनियाँ उड़ जाएँ

ये हौसला है हमारा कि अब भी रौशन हैं
हवा की ज़द पे रहो तुम तो टोपियाँ उड़ जाएँ

भरा हुआ है वो बारूद मेरे सीने में
अगर कोई मुझे छू ले तो धज्जियाँ उड़ जाएँ