उर्दू शायरी · ग़ज़ल

nae charagh charaghan to KHair kya denge

नए चराग़ चराग़ाँ तो ख़ैर क्या देंगे

نئے چراغ چراغاں تو خیر کیا دیں گے

शायर: Raaz Dehalvi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

नए चराग़ चराग़ाँ तो ख़ैर क्या देंगे
बहुत हुआ तो कहीं आग ही लगा देंगे

अगर है इश्क़ तो हम साथ ले के जाएँगे
अगर है ख़्वाब तो वा'दा रहा भुला देंगे

सुना रहें हैं ये अख़बार राग दरबारी
हमारे क़त्ल को भी हादिसा बता देंगे

उदास रात भी तारे सजा के रखती है
उसे मिलेंगे तो कुछ हम भी मुस्कुरा देंगे

अभी तो दिल ही जलाते हैं यार सब मेरे
फिर एक दिन ये मिरा जिस्म भी जला देंगे