उर्दू शायरी · ग़ज़ल

KHud ko duniya mein jhonkna hai mujhe

ख़ुद को दुनिया में झोंकना है मुझे

خود کو دنیا میں جھونکنا ہے مجھے

शायर: Raaz Dehalvi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ख़ुद को दुनिया में झोंकना है मुझे
और फिर ख़ुद में लौटना है मुझे

मैं ने इस ज़िद में खो दिया सब कुछ
खो गया था जो ढूँढना है मुझे

तुम ने सोचा न मेरे बारे में
अपने बारे में सोचना है मुझे

लोग बातें बनाने लगते हैं
आब आँखों में रोकना है मुझे

इस से पहले कि प्यास मर जाए
इक समुंदर तो सोखना है मुझे