उर्दू शायरी · ग़ज़ल

bhul jaoge tum agar mujhko

भूल जाओगे तुम अगर मुझ को

بھول جاؤ گے تم اگر مجھ کو

शायर: Nadeem Farrukh5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

भूल जाओगे तुम अगर मुझ को
कौन देगा मिरी ख़बर मुझ को

मर्तबा चाहता हूँ कुछ मैं भी
ऐ मोहब्बत तबाह कर मुझ को

जो मुझे एक दिन में भूल गया
याद आएगा उम्र-भर मुझ को

ऐ शब-ए-ग़म कोई तो आहट कर
काट खाएगा मेरा घर मुझ को

मैं तिरे दिल का एक हिस्सा हूँ
अपने अंदर तलाश कर मुझ को