नात लिरिक्स

Sitaare Jagmagaate Hain, Shab-e-Me'raj Aai Hai

सितारे जगमगाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

नात ख़्वान: राओ अली हसनैनशायर: वसीम बेख़ुद माण्डलवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सितारे जगमगाते हैं, शब-ए-मे'राज आई हैसभी ख़ुशियाँ मनाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

सुना है जब से, आएँगे नबी 'अर्श-ए-मु'अल्ला परमलक भी मुस्कुराते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

अदब के साथ में जिब्रील भी रब्ब-ए-दो-'आलम कायही पैग़ाम लाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

लिबास-ए-नूर और सेहरा शफ़ा'अत का मलक ले करइन्हें दूल्हा बनाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

सरापा मो'जिज़ा रब ने बना कर इन को भेजा हैतभी तो 'अर्श जाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

था बिस्तर गर्म वो, बेख़ुद ! रही ज़ंजीर भी हिलतीवो पल में आते जाते हैं, शब-ए-मे'राज आई है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।