नात लिरिक्स

Raza Ke Sare Gadagar Raza Raza Bole | Har Ek Sunni Biradar Raza Raza Bole

रज़ा के सारे गदागर रज़ा रज़ा बोले | हर एक सुन्नी बिरादर रज़ा रज़ा बोले

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: मिस्बाह-उल-हक़ राग़िबउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मुर्शिद रज़ा रज़ा ! प्यारे रज़ा रज़ा !रहबर रज़ा रज़ा ! हादी रज़ा रज़ा !

इमाम हैं मेरे रज़ा ! रज़ा रज़ा !इमाम हैं मेरे रज़ा ! रज़ा रज़ा !इमाम हैं मेरे रज़ा ! इमाम हैं मेरे रज़ा !

रज़ा के सारे गदागर रज़ा रज़ा बोलेहर एक सुन्नी बिरादर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !

ख़याल-ओ-फ़िक्र-ओ-नज़र सर रज़ा रज़ा बोलेये दिल भी सीने के अंदर रज़ा रज़ा बोले

फ़क़ीर-ओ-शाह-ओ-क़लंदर रज़ा रज़ा बोलेसहाबा वालों के लश्कर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा का 'इश्क़ है अहल-ए-सुनन की नस नस मेंग़ुलाम-ओ-ख़ादिम-ओ-अफ़सर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !

'इश्क़-ओ-मोहब्बत ! आ'ला हज़रत !'इश्क़-ओ-मोहब्बत ! आ'ला हज़रत !

रज़ा के चाहने वालों में बे-वफ़ाई नहींहमारे क़ा'इद-ओ-रहबर रज़ा रज़ा बोले

हमें ये हज़रत-ए-'अत्तार ने सिखाया हैवही है अपना जो अक्सर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !

सुन्नियों का पेशवा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !'आशिक़ों का रहनुमा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !मुस्तफ़ा पे है फ़िदा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !बा-वफ़ा असहाब का ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !अहल-ए-बैत का गदा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !औलिया का दिलरुबा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !सुन्नियों का पेशवा ! मेरा रज़ा मेरा रज़ा !

रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !

आ'ला हज़रत ! आ'ला हज़रत !आ'ला हज़रत ! आ'ला हज़रत !

रज़ा ख़ुदा की है रिज़ा, रज़ा नबी का मो'जिज़ारज़ा है ग़ौस पर फ़िदा, रज़ा है ख़्वाजा की 'अतारज़ा हमारी शान है, रज़ा हमारी जान हैकहेंगे हम ये बरमला, मेरा रज़ा मेरा रज़ा

रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !

रज़ा सिखाते हैं सब को 'अली 'अली करनाग़ुलाम-ए-फ़ातिमा-हैदर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !

जो मुस्तफ़ा के बाग़ियों का हद से फ़ितना बढ़ गयाक़लम से ग़ुमरही का फिर रज़ा ने सर क़लम कियाछुपे हुए मुनाफ़िक़ों का चेहरा भी दिखा दियाहै एक ऐसा आईना, रज़ा रज़ा मेरा रज़ा

आ'ला हज़रत ! मेरे आ'ला हज़रत !आ'ला हज़रत ! मेरे आ'ला हज़रत !

हसन की बज़्म सजाते हैं सब रज़ा वालेदर-ए-हुसैन के नौकर रज़ा रज़ा बोले

मुशाजरात-ए-सहाबा से दूर रक्खा हैमु'आविया के गदागर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा ने ख़त्म-ए-नबुव्वत पे है दिया पहरातो क्यूँ न 'आशिक़-ए-सरवर रज़ा रज़ा बोले

रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !रज़ा रज़ा बोले ! रज़ा रज़ा बोले !

'इश्क़-ओ-मोहब्बत ! आ'ला हज़रत !'इश्क़-ओ-मोहब्बत ! आ'ला हज़रत !

वो जिस ने जाम-ए-'इश्क़-ए-मुस्तफ़ा हमें पिला दियावो जिस ने अहल-ए-बैत का अदब हमें सिखा दियावो जिस ने हम को 'अज़्मत-ए-सहाबा भी बता दियाहै वो हमारा रहनुमा, मेरा रज़ा मेरा रज़ा

रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !

तुम्हारा हर-सू, ऐ रज़ा ! छिड़ा हुआ है तज़्किराहर एक सुन्नी जान-ओ-दिल से तुम पे है फ़िदा, रज़ा !ग़ुलाम-ए-पंजतन हो तुम, इमाम-ए-'आशिक़ाँ हो तुमतुम्हारी शान है जुदा, रज़ा रज़ा मेरा रज़ा

रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !

फिरा जो मस्लक-ए-रज़ा से राह-ए-हक़ से फिर गयाज़लील-ओ-ख़्वार हो गया, 'अक़ीदा भी न बच सकाऐ सैफ़ ! रब्ब-ए-दो-जहाँ का हम पे ख़ास है करमकि हम सभी को मिल गया, मेरा रज़ा मेरा रज़ा

रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा ! रज़ा रज़ा रज़ा रज़ा !

बचाई शान-ए-मज़ारात-ए-औलिया को भीमज़ार-ए-ख़्वाजा की चादर रज़ा रज़ा बोले

ग़ुलाम-ए-ताज-ए-शरी'अत हूँ मैं भी, ऐ राग़िब !सगान-ए-हज़रत-ए-अख़्तर रज़ा रज़ा बोले

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।