नात लिरिक्स

Koi Aaye Koi Jaye Ye Tamasha Kya Hai

कोई आए कोई जाए ये तमाशा क्या है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

कोई आए कोई जाए ये तमाशा क्या हैकुछ समझ में नहीं आता कि ये दुनिया क्या है

आने वाले तो चले जाते हैं वापस लेकिनजाने वाले नहीं आते ये फ़साना क्या है

तेरे अहबाब, तेरे दोस्त, तेरे घर वालेतुझ को मिट्टी में मिला देंगे समझता क्या है

दफ़्न कर के ये तसल्ली भी दिए जाते हैंरफ़्ता-रफ़्ता सभी आ जाएँगे डरता क्या है

दो घड़ी रोएँगे अहबाब तेरे, ऐ कामिल !फिर हमेशा को भुला देंगे समझता क्या है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।