नात लिरिक्स

Insha Allah Bakra Eid Pe Qurbani Karni Hai

इंशा-अल्लाह बकरा ईद पे क़ुर्बानी करनी है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: मुहम्मद आसिम-उल-क़ादरी मुरादाबादीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

'ईद-ए-क़ुर्बां आई है, 'ईद-ए-क़ुर्बां आई है

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

मवेशी-मंडी में इस बार भी जाएँगेऔर प्यारा जानवर हम ले कर आएँगेइब्राहीमी सुन्नत को दिल से अदा कर केहम अपने मौला को राज़ी कर पाएँगे

निशानी है वफ़ा की और इक ने'मत है क़ुर्बानीख़ुदा के दोस्त इब्राहीम की सुन्नत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

रह-ए-हक़ में चले बेटे को क़ुर्बां करने इब्राहीमवफ़ा को नाज़ है और क़ाबिल-ए-मिदहत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

है चेहरों पर ख़ुशी और दिल में है ईसार का जज़्बाकि बंदो के लिए अल्लाह की रहमत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

मेरे सरकार ने क़ुर्बानी ख़ुद फ़रमाई हाथों सेमेरे सरकार की कितनी हसीं सुन्नत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

मुसलमानो ! कभी क़ुर्बानी से पीछे नहीं हटनावक़ार-ए-दीन है, इस्लाम की शौकत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

मुक़द्दर ये जगाती है, ख़ुदा तक ले के जाती हैकि बंदे और ख़ुदा के बीच इक निस्बत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

ग़रीबों और यतीमों के भी दिल मसरूर हैं, 'आसिम !कि लाई साथ में सब के लिए राहत है क़ुर्बानी

इंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी हैइंशा-अल्लाह, बकरा-'ईद पे क़ुर्बानी करनी है

मवेशी-मंडी में इस बार भी जाएँगेऔर प्यारा जानवर हम ले कर आएँगेइब्राहीमी सुन्नत को दिल से अदा कर केहम अपने मौला को राज़ी कर पाएँगे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।