नात लिरिक्स

Dhoom Macha Do Aamad Ki Aa Gaye Sarkar

धूम मचा दो आमद की आ गए सरकार

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: मुस्तफ़ा रज़ा ख़ान बरेलवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

मची है धूम, पयम्बर की आमद आमद हैहबीब-ए-रब्ब-ए-अकबर की आमद आमद है

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

ये किस शहंशाह-ए-वाला की आमद आमद हैये कौन से शह-ए-बाला की आमद आमद है

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

ये आज तारे ज़मीं की तरफ़ हैं क्यूँ माइलये आसमान से पैहम है नूर क्यूँ नाज़िल

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

फ़रिश्ते आज जो धूमें मचाने आए हैंइन्हीं के आने की शादी रचाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

रुसुल इन्हीं का तो मुज़्दा सुनाने आए हैंइन्हीं के आने की ख़ुशियाँ मनाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

यही तो सोते हुओं को जगाने आए हैंयही तो रोते हुओं को हसाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

इन्हें ख़ुदा ने किया अपने मुल्क का मालिकइन्हीं के क़ब्ज़े में रब के ख़ज़ाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

जो चाहेंगे, जिसे चाहेंगे ये उसे दें गेकरीम हैं ये ख़ज़ाने लुटाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

रउफ़ ऐसे हैं और ये रहीम हैं इतनेकि गिरते पड़तों को सीने लगाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

सुनोगे 'ला' न ज़बान-ए-करीम से, नूरी !ये फ़ैज़-ओ-जूद के दरिया बहाने आए हैं

धूम मचा दो आमद की, आ गए सरकारधूम मचा दो आमद की, आ गए सरकार

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।