उर्दू शायरी · ग़ज़ल

wo is ada se dua karega

वो इस अदा से दुआ करेगा

وہ اس ادا سے دعا کرے گا

शायर: Sabeela Inam Siddiqui7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

वो इस अदा से दुआ करेगा
हमारा हो कर रहा करेगा

अता करेगा अगर वो मालिक
वो दिल की धक धक हुआ करेगा

है रास दिल को उदास मौसम
कि दुख को दिल ही सहा करेगा

विसाल का लम्हा लौट आए
मलूल हो कर कहा करेगा

उठी हो सिसकी किसी के दिल से
डरो कि वो दिल सदा करेगा

कसक उठेगी हमारे दिल से
किसी से गर वो मिला करेगा

वो खाई ठोकर है रूह घायल
है दर्द कोई दवा करेगा