उर्दू शायरी · ग़ज़ल

usne ye fasla is waste rakkha hoga

उस ने ये फ़ासला इस वास्ते रक्खा होगा

اس نے یہ فاصلہ اس واسطے رکھا ہوگا

शायर: Aadil Rahi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उस ने ये फ़ासला इस वास्ते रक्खा होगा
पास आ कर मिरे बैठेगा तो चर्चा होगा

आज फिर उस ने मुझे याद किया है शायद
दिल ने यूँही तो नहीं शोर मचाया होगा

देखना लोग मोहब्बत की मिसालें देंगे
नाम आएगा मिरा ज़िक्र तुम्हारा होगा

दर्द बेचैनी तड़प रंज-ओ-अलम तन्हाई
हम ने सोचा ही नहीं इतना ख़सारा होगा

जिस को दिन-रात दुआओं में है माँगा हम ने
वक़्त आएगा किसी दिन वो हमारा होगा

हिज्र इस वास्ते मंज़ूर किया है मैं ने
तेरा हर ज़ख़्म मुझे दिल से गवारा होगा

उस की बेचैनी बताती है कि आदिल 'राही'
भूला-बिसरा ही कोई याद तो आता होगा