उर्दू शायरी · ग़ज़ल

urwashi aasman se aa jae

उर्वशी आसमाँ से आ जाए

اروشی آسماں سے آ جائے

शायर: Ved Rahi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उर्वशी आसमाँ से आ जाए
कोई अर्जुन सा रूप दिखलाए

कोई बस जाए जो तसव्वुर में
मौत भी ज़िंदगी से शरमाए

बादलों के सजीले डोले पर
कोई दुल्हन पिया के घर जाए

कोई फिर दिल में चुटकियाँ ले ले
कोई फिर मन को आ के बहलाए