उर्दू शायरी · ग़ज़ल

uljhi aqidaton ke bayanat ham-safar

उलझी अक़ीदतों के बयानात हम-सफ़र

الجھی عقیدتوں کے بیانات ہم سفر

शायर: Iffat abbas6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उलझी अक़ीदतों के बयानात हम-सफ़र
जिस राह भी गए ये ख़राबात हम-सफ़र

मुश्किल-तरीन ख़्वाहिश-ए-तहक़ीक़ का सफ़र
पुर-ख़ार रास्तों पे मुकाफ़ात हम-सफ़र

दिल की तड़प के वास्ते महबूब ना-गुज़ीर
राह-ए-वफ़ा में ग़म के किनायात हम-सफ़र

थी दर-ब-दर ये अक़्ल तो उस की तलाश में
लेकिन क़दम क़दम पे ख़ुराफ़ात हम-सफ़र

इक हम कि हर पड़ाव पे बेचारगी का साथ
इक वो कि हर-क़दम पे करामात हम-सफ़र

साथ अपने जल्वा जल्वा भटकती हुई नज़र
बे-ताबियों में शौक़-ए-मुलाक़ात हम-सफ़र