उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tere firaq ke qisse tere visal ke dukh

तिरे फ़िराक़ के क़िस्से तिरे विसाल के दुख

ترے فراق کے قصے ترے وصال کے دکھ

शायर: M. Usman Shakir5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तिरे फ़िराक़ के क़िस्से तिरे विसाल के दुख
भुला न पाए हम अब तक वो माह-ओ-साल के दुख

तिरे बग़ैर हमें ज़िंदगी से क्या लेना
यही बहुत है जो कट जाएँ तुझ कमाल के दुख

वो बचपना वो मोहब्बत भुलाए कब हम ने
वो सूखे फूल तिरे ख़त और उस रूमाल के दुख

रहे हैं आज तलक ये मिरे त'आक़ुब में
तेरे 'उरूज की बातें मेरे ज़वाल के दुख

तुम्हारी ज़ीस्त में 'शाकिर' कमी रहेगी सदा
कभी बिदेस के धक्के कभी निहाल के दुख