उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hamein KHabar hai KHarab honge

हमें ख़बर है ख़राब होंगे

ہمیں خبر ہے خراب ہوں گے

शायर: M. Usman Shakir7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हमें ख़बर है ख़राब होंगे
अधूरे सपने 'अज़ाब होंगे

जो की मोहब्बत तो सोचना क्या
सवाल होंगे जवाब होंगे

है याद मुझ को कि कह रहे थे
हमेशा दिल की किताब होंगे

रहेंगे बन के कसक सी दिल में
जो जागी आँखों के ख़्वाब होंगे

मोहब्बतें मिट सकी हैं किस से
यही संदेसे गुलाब होंगे

उसी सितमगर के नाम यारो
मिरे सभी इंतिसाब होंगे

जिन्हें सुकूँ समझा हम ने 'शाकिर'
ख़बर न थी इज़्तिराब होंगे