उर्दू शायरी · ग़ज़ल

sitaron bhari chandni raat hogi

सितारों भरी चाँदनी रात होगी

ستاروں بھری چاندنی رات ہوگی

शायर: Tabrez Ahmed5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

सितारों भरी चाँदनी रात होगी
मिरी दिलरुबा जब मिरे साथ होगी

फ़ज़ा में घुलेगी मोहब्बत की ख़ुशबू
हमारी सनम जब मुलाक़ात होगी

मैं डरता हूँ करने से इज़हार तुम से
मोहब्बत की कैसे शुरू'आत होगी

हो बेटा कि बेटी नहीं फ़र्क़ कोई
कि दोनों से ख़ुशियों की बरसात होगी

समय अपनी औलाद को भी ज़रा दो
न उन से बड़ी कोई सौग़ात होगी