उर्दू शायरी · ग़ज़ल

patthar hain sabhi log karen baat to kis se

पत्थर हैं सभी लोग करें बात तो किस से

پتھر ہیں سبھی لوگ کریں بات تو کس سے (ردیف .. ن)

शायर: Aanis Moin4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

पत्थर हैं सभी लोग करें बात तो किस से
इस शहर-ए-ख़मोशाँ में सदा दें तो किसे दें

है कौन कि जो ख़ुद को ही जलता हुआ देखे
सब हाथ हैं काग़ज़ के दिया दें तो किसे दें

सब लोग सवाली हैं सभी जिस्म बरहना
और पास है बस एक रिदा दें तो किसे दें

जब हाथ ही कट जाएँ तो थामेगा भला कौन
ये सोच रहे हैं कि असा दें तो किसे दें