उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mere hath mein unki taswir hogi

मिरे हाथ में उन की तस्वीर होगी

مرے ہاتھ میں ان کی تصویر ہوگی

शायर: Danish Farahi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मिरे हाथ में उन की तस्वीर होगी
मुलाक़ात की ये भी तदबीर होगी

वफ़ाओं के हाथों में ज़ंजीर होगी
बड़ी ही हसीं मेरी तक़दीर होगी

तिरे हाथ से जो भी लिक्खी गई है
बड़ी मोहतरम ऐसी तहरीर होगी

बुझा दूँगा सारे ज़माने की शम'एँ
मयस्सर अगर तेरी तनवीर होगी

जो कल ख़्वाब देखा था मैं ने ख़ुशी का
ख़ुदा जाने क्या उस की ता'बीर होगी