उर्दू शायरी · ग़ज़ल

is tarah kho gaya hun main apne wajud main

इस तरह खो गया हूँ मैं अपने वजूद मैं

اس طرح کھو گیا ہوں میں اپنے وجود میں

शायर: Jahangeer Nayab7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस तरह खो गया हूँ मैं अपने वजूद मैं
अब ख़ुद को ढूँडता हूँ मैं अपने वजूद में

आदत सी पड़ गई है जो तन्क़ीस की मुझे
कीड़े निकालता हूँ मैं अपने वजूद में

कुछ इस तरह से ढाए हैं हालात ने सितम
गुम हो के रह गया हूँ मैं अपने वजूद में

तुम तो मिरे वजूद का हिस्सा न थे कभी
क्यों तुम को ढूँढता हूँ मैं अपने वजूद में

क़ाएम है मुझ में मेरे तख़य्युल की सल्तनत
बे-ताज बादशा हूँ मैं अपने वजूद में

मुझ पर मिरे वजूद का हर नक़्स है अयाँ
ख़ुद एक आइना हूँ मैं अपने वजूद में

'नायाब' इंक़िलाब-ए-ज़माना की है दलील
बदलाव देखता हूँ मैं अपने वजूद में