उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil ko hamare ek khilauna bana diya

दिल को हमारे एक खिलौना बना दिया

دل کو ہمارے ایک کھلونا بنا دیا

शायर: Vijay Bahadur Vijay5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल को हमारे एक खिलौना बना दिया
वो ग़म दिया हमें कि तमाशा बना दिया

तुम ने मिटा के दिल को मोहब्बत से प्यार से
कितना हसीन प्यार का नक़्शा बना दिया

ऐसे सितम को कौन कहेगा सितम भला
क़तरे को जैसे आप ने दरिया बना दिया

दुनिया ने दिल को तोड़ के बस काम ये किया
का'बा बना दिया या कलीसा बना दिया

दो दिल मिले थे प्यार हुआ था मगर 'विजय'
छोटी सी बात थी जिसे क़िस्सा बना दिया