उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil apna shab-e-hijr mein raat bhar

दिल अपना शब-ए-हिज्र में रात भर

دل اپنا شب ہجر میں رات بھر

शायर: Latif Shah Shahid6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल अपना शब-ए-हिज्र में रात भर
लटकता रहा दर्द के दार पर

छुटी तेरी चौखट छुटा अपना घर
मोहब्बत में यूँ हो गए दर-ब-दर

कभी हो ही जाएँगे ग़म से रिहा
कभी मिल ही जाएगी अपनी ख़बर

तग़ाफ़ुल से बढ़ती हैं रुस्वाइयाँ
ज़रा हम पे भी डालिए इक नज़र

हुआ अपने ही हाथ से अपना ख़ूँ
हुआ इश्क़ का मा'रका ख़ूब सर

मोहब्बत में 'शाहिद' को रास आस का
न गुलशन न सहरा न मस्जिद न घर