उर्दू शायरी · ग़ज़ल

chitra aur jagjit ka gaya hua

चित्रा और जगजीत का गाया हुआ

چترا اور جگجیت کا گایا ہوا

शायर: Faisal Khayyam5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

चित्रा और जगजीत का गाया हुआ
गीत है तू मुझ पे फ़िल्माया हुआ

मुझ को तेरी गालियाँ अच्छी लगीं
मुझ पे तेरी धूप का साया हुआ

बारहा देखो उसे जाते हुए
याद रह जाएगा दोहराया हुआ

इतने ख़ाली बर्तनों को देख कर
अब्र भी छट जाएगा छाया हुआ

आँख में नमकीन पानी है 'ख़याम’'
हाथ में है फूल मुरझाया हुआ