उर्दू शायरी · ग़ज़ल

usko jaane de agar jata hai

उस को जाने दे अगर जाता है

اس کو جانے دے اگر جاتا ہے

शायर: Faisal Ajmi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उस को जाने दे अगर जाता है
ज़हर कम हो तो उतर जाता है

पेड़ दीमक की पज़ीराई में
देखते देखते मर जाता है

एक लम्हे का सफ़र है दुनिया
और फिर वक़्त ठहर जाता है

चंद ख़ुशियों को बहम करने में
आदमी कितना बिखर जाता है