उर्दू शायरी · ग़ज़ल

umr ke lambe safar se tajraba aisa mila

उम्र के लम्बे सफ़र से तजरबा ऐसा मिला

عمر کے لمبے سفر سے تجربہ ایسا ملا

शायर: Chandni Pandey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस शीर्षक की यह संग्रह प्रविष्टि 2 है। समान शीर्षक के रिकॉर्ड में पाठ या श्रेय का अंतर है; इसे स्वतंत्र आधिकारिक संस्करण का दावा न मानें। अन्य संग्रह प्रविष्टि 1

उम्र के लम्बे सफ़र से तजरबा ऐसा मिला
धूप जब भी सर पय आई लापता साया मिला

देखना है अक्स मुझ को अपना पूरा ही मगर
जब मिला वो आइना मुझ को ज़रा टूटा मिला

हँसते चेहरों की कहानी जानती हूँ ख़ूब मैं
जिस को भी परखा वही टूटा मिला बिखरा मिला

जल रहे हैं पाँव इक मुद्दत से राहत के लिए
जिस तरफ़ भी मैं गई तपता हुआ सहरा मिला

रात दिन माँगी दुआ जिस हम-सफ़र के वास्ते
मेरे जीते जी वो मेरा मर्सिया पढ़ता मिला